लाइव न्यूज़ :

राशिद संयुक्त 18वें स्थान के साथ फुकेट चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ भारतीय

By भाषा | Updated: December 5, 2021 19:08 IST

Open in App

फुकेट, पांच दिसंबर राशिद खान आखिरी दौर में चार अंडर के शानदार कार्ड के साथ यहां एक मिलियन डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि वाले लागुना फुकेट गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 18वें स्थान पर रहते हुए भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ रहे।

एशियाई टूर पर दो बार के इस विजेता खिलाड़ी के लिए तीसरा दौर निराशाजनक रहा था जहां उन्होंने 76 का कार्ड खेला था लेकिन उन्होंने रविवार को चौथे दौर में फिर से लय हासिल कर ली। उन्होंने इस दौरान 69, 65, 76 और 66 का कार्ड खेला।

शिव कपूर ने आखिरी दौर में 70 का कार्ड खेला और कुल 277 के स्कोर के साथ संयुक्त 24वें स्थान पर रहे।

शुरुआती दो दौर में 66 और 67 का शानदार स्कोर करने वाले वीर अहलावत ने तीसरे और चौथे दौर में लय बरकरार नहीं रख सके और खालिन जोशी (67-71-72-70) के साथ संयुक्त रूप से 36वें स्थान पर खिसक गये।

अन्य भारतीयों में एस चिक्कारंगप्पा (71) संयुक्त 51वें, उदयन माने (76) संयुक्त 68वें और करणदीप कोचर (74) संयुक्त-73वें स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!