लाइव न्यूज़ :

राहुल के नाबाद 91 से पंजाब के पांच विकेट पर 179 रन

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:47 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 अप्रैल कप्तान के एल राहुल के नाबाद 91 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के मैच में पांच विकेट पर 179 रन बनाये ।

राहुल और क्रिस गेल (24 गेंद में 46 रन) ने 80 रन की साझेदारी की लेकिन इनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं चल सके । सातवें नंबर पर उतरे हरप्रीत बरार की इन दोनों के अलावा दोहरे अंक तक पहुंच पाये ।

राहुल और बरार ने आठवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 61 रन जोड़े । गेल के 11वें ओवर में आउट होने के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने दबाव बना दिया था ।

राहुल ने 57 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाये । वहीं बरार ने 17 गेंद में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 25 रन बनाये ।

डेनियल सैम्स और मोहम्मद सिराज ने शुरूआती ओवरों में पंजाब के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया । चोटिल मयंक अग्रवाल की जगह उतरे प्रभसिमरन सिंह ने राहुल के साथ पारी का आगाज किया लेकिन सात रन बनाकर आउट हो गए ।

राहुल आत्मविश्वास से भरे लग रहे थे लेकिन रन आसानी से नहीं बन रहे थे । गेल ने इसके बाद जैमीसन के डाले पावरप्ले के एक ओवर में पांच चौके लगाकर दबाव तोड़ा ।

इसके बाद अगले ओवर में युजवेंद्र चहल को दो छक्के लगाकर रनगति बढाई । वह हालांकि अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके ।

जैमीसन ने उन्हें विकेट के पीछे एबी डिविलियर्स के हाथों लपकवाया । उन्होंने निकोलस पूरन (0) को भी रवाना किया जबकि दीपक हुड्डा (5) और शाहरूख खान (0) भी टिक नहीं सके ।

पंजाब ने आखिरी दो ओवरों में 22 रन बनाये जब राहुल ने हर्षल पटेल को दो चौके और एक छक्का जड़ा और बरार ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!