लाइव न्यूज़ :

राहुल एक स्थान के सुधार से टी20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचे, सूर्यकुमार को 24 स्थान का फायदा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 15:52 IST

Open in App

दुबई, 24 नवंबर भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में एक स्थान के सुधार से पांचवें जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 24 पायदान की छलांग से 59वें स्थान पर पहुंच गये।

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी एक स्थान के सुधार के साथ चौथे पायदान पर आ गये।

रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 90 रन बनाये थे जिससे उन्हें रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ। इस श्रृंखला को उनकी टीम ने 3-0 से जीता।

राहुल रिजवान से सिर्फ छह रेटिंग अंक पीछे है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में 80 रन बनाये। भारतीय टीम ने इस श्रृंखला को 3-0 से जीता।

न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल भारत के खिलाफ इस श्रृंखला में 152 रन बनाये जिससे उनकी रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ और 13वें स्थान से वह शीर्ष 10 में पहुंच गये।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के खिलाफ श्रृंखला में चार विकेट लेने वाले मिशेल सेंटनर 23वें से 13वें स्थान पर पहुंच गये। इस श्रृंखला में तीन विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार पांच स्थानों के सुधार के साथ 19वें स्थान पर काबिज हो गये हैं। दीपक चाहर को इस रैंकिंग में 19 स्थान का फायदा हुआ। वह अब 40वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!