लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचे रफेल नडाल, रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम से एक कदम दूर

By अनिल शर्मा | Updated: January 28, 2022 13:27 IST

नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के समान 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीते हैं। अब उनका सामना दानिल मेदवेदेव और स्टेफानोस सिटसिपास के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरफेल नडाल ने आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में प्रवेश कर लिया हैनडाल ने मात्तेओ बेरेत्तिनी को 6.3, 6.2, 3.6, 6.3 से पराजित किया नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के समान 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीते हैं

मेलबर्नः रफेल नडाल ने पुरूष टेनिस में रिकॉर्ड 21वें एकल ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए मात्तेओ बेरेत्तिनी को 6.3, 6.2, 3.6, 6.3 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में प्रवेश कर लिया। नडाल ने पहले दोनों सेटों में दबदबा बनाये रखा और इतालवी प्रतिद्वंद्वी को कोर्ट के चारों ओर घुमाया। दूसरे सेट में उन्होंने 4.0 की बढ़त बना ली और सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेत्तिनी 11 प्रयासों में सिर्फ एक बार अपनी दूसरी सर्विस पर अंक बना सके।

भारी बारिश के कारण रॉड लावेर एरेना की छत बंद कर दी गई जिससे भीतर काफी उमस हो गई थी। ऐसे में गेंद भारी और सपाट हो गई थी। पहले दो सेट में सभी लंबी रेलियां छठी वरीयता प्राप्त स्पेनिश धुरंधर नडाल के पक्ष में गई। तीसरे सेट में बेरेत्तिनी ने वापसी की और आठवें गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट बनाकर दूसरे को भुनाया और 5.3 की बढ़त बना ली। उन्होंने अगले गेम में सर्विस बरकरार रखते हुए लगातार चार अंकों के साथ मैच को चौथे सेट में खिंचा। चौथे सेट के आठवें गेम में नडाल ने उनकी सर्विस फिर तोड़ी और मैच अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के समान 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीते हैं। अब उनका सामना दानिल मेदवेदेव और स्टेफानोस सिटसिपास के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

टॅग्स :राफेल नडालटेनिसऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!