लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण स्वीकार किया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:16 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 23 नवंबर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने का चीन के अपने समकक्ष और ‘अच्छे मित्र’ शी जिनपिंग का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

इससे कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि वह चीन के मानवाधिकार उल्लंघन को देखते हुए इन खेलों के कूटनीतिक बहिष्कार की योजना बना रहे हैं।

पुतिन अगले साल फरवरी में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के लिए बीजिंग आएंगे और वह 2019 में मध्य चीन के वुहान प्रांत में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद जिनपिंग से आमने सामने की बैठक करने वाले पहले राष्ट्राध्यक्ष होंगे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘चीन और रूस के बीच बड़ी प्रतियोगिताओं में एक साथ जश्न मनाने की परंपरा है। 2014 में शी ने रूस के सोच्चि में शीतकालीन ओलंपिक उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने अच्छे मित्र पुतिन को बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने खुशी के साथ निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।’’

लिजियान ने कहा कि दोनों देश दौरे को लेकर एक दूसरे के करीबी संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा विश्वास है कि यह एक बार फिर चीन और रूस की साझेदारी को दर्शाता है जो सर्वश्रेष्ठ हित के लिए एक-दूसरे की मदद करते हैं। हम उम्मीद और विश्वास है कि दोनों देशों के खिलाड़ी नए रिकॉर्ड बनाएंगे और शानदार तथा सुरक्षित ओलंपिक के आयोजन में हम नए योगदान देंगे।’’

बाइडेन ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह फरवरी में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के कूटनीतिक बहिष्कार पर विचार कर रहे हैं।

बीजिंग अगले साल फरवरी में शीतकालीन ओलंपिक के भव्य आयोजन की तैयारियां कर रहा है।

इस प्रतियोगिता के आयोजन से बीजिंग ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक दोनों की मेजबानी करने वाला दुनिया का पहला शहर बन जाएगा। शहर में 2008 में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था।

अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और कई अन्य पश्चिमी देशों के कूटनीतिक बहिष्कार का हिस्सा बनने की उम्मीद थी जिसका मतलब होगा कि इनके नेता और राजनयिक उद्घाटन और समापन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन उनके खिलाड़ी खेलों में हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!