लाइव न्यूज़ :

नेरोका के सामने पंजाब एफसी की चुनौती

By भाषा | Updated: February 28, 2021 19:41 IST

Open in App

कल्याणी, 28 फरवरी नेरोका एफसी की टीम आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को जब यहां राउंडग्लास पंजाब एफसी के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश खुद को रेलीगेट होने से बचाने के लिए बेहतर स्थिति में आने की होगी।

नेरोका की शीर्ष छह में रहने की उम्मीदें पिछले मैच में चर्चिल ब्रदर्स से हार के साथ खत्म हो गयी थी। वह फिलहाल तालिका में 10वें पायदान पर है।

सुदेवा दिल्ली और इंडियन एरोज की टीमें रेलीगेट नहीं होंगी। नेरोका की टीम बाकी बचे मैचों से अधिक से अधिक अंक जुटाना चाहेगी। पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम बेहतर स्थिति में आ सकती है।

टीम के कोच रइखान ने कहा, ‘‘ हमारे लिए बचे हुए सभी मैच काफी अहम है। मैं खिलाड़ियों की प्रगति देखकर खुश हूं। हमारी टीम युवा और अनुभवहीन है। हमने अपनी ओर से पूरे प्रयास किये लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहें।’’

पंजाब की टीम नौ मैचों में 15 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। कोच कुर्टिस फ्लेमिंग की टीम नेरोका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर शीर्ष पर काबिज टीमों के करीब पहुंचना चाहेगी।

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘ हर मैच की तरह नेरोका के खिलाफ मुकाबला भी हमारे लिए काफी मुश्किल होगा। हर मैच से पहले दोनों टीमों के पास बराबर मौका होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!