लाइव न्यूज़ :

पीएसएल : क्वेटा ने लाहौर को, पेशावर ने कराची को हराया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 11:20 IST

Open in App

अबुधाबी, 16 जून (एपी) क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में लाहौर कलंदर्स को 18 रन से हरा दिया जबकि पेशावर जाल्मी ने गत चैम्पियन कराची किंग्स को छह विकेट से मात दी ।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी के तीन विकेट की मदद से क्वेटा ने लाहौर को 18 ओवर में 140 रन पर आउट कर दिया । इससे पहले क्वेटा के लिये सलामी बल्लेबाज जैक वेदराल्ड ने सर्वाधिक 48 और कप्तान सरफराज अहमद ने नाबाद 34 रन बनाये । क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 158 रन जोड़े ।

इस्लामाबाद युनाइटेड के खिलाफ पिछले मैच में 14 रन के भीतर सात विकेट गंवाने वाली लाहौर ने नौवें ओवर में 57 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे । टिम डेविड (46) ने कुछ देर टिककर उम्मीदें जगाई लेकिन शिनवारी ने 16वें ओवर में उन्हें पवेलियन भेजकर लाहौर की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया ।

दूसरे मैच में कराची किंग्स नौ विकेट पर 108 रन ही बना सकी । पेशावर ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और अब अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है ।

पेशावर के लिये स्पिनर अबरार अहमद और तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने तीन तीन विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!