लाइव न्यूज़ :

जरूरत पड़ने पर खेलों के लिये बजटीय आवंटन में संशोधन का प्रावधान : रीजीजू

By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2021 . 22 के लिये खेल मंत्रालय को मिले बजटीय आवंटन में जरूरत पड़ने पर संशोधन किया जा सकता है ।उन्होंने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सारी जरूरतें पूरी की जायेंगी ।

केंद्र सरकार ने सोमवार को बजट में खेलों के लिये 2596 . 14 करोड़ रूपये आवंटित किये जो पिछले साल के मूल आवंटन से 230 . 78 करोड़ रूपये कम है ।

रीजीजू ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर ‘फिट इंडिया’ के कार्यालय के उद्घाइन के मौके पर कहा ,‘‘ जरूरत पड़ने पर संशोधित आवंटन का प्रावधान है ।’’

पिछले साल संशोधित आवंटन 1800 . 15 करोड़ रूपये का था क्योंकि कोरोना महामारी के कारण खेल ठप थे । इस साल का आवंटन पिछले साल के संशोधित आवंटन से 795 . 99 करोड़ रूपये अधिक है ।

रीजीजू ने कहा ,‘‘ खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल महासंघों और खिलाड़ियों की मदद के लिये है । हम उनकी सारी जरूरतें पूरी करेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आवंटन खिलाड़ियों के लिये है , राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिये नहीं । खिलाड़ियों के लिये धन की कमी नहीं आयेगी । विदेश में अभ्यास से लेकर विदेशी कोच तक , उनकी सारी जरूरतें पूरी की जायेंगी । ’’

खेल सचिव रवि मित्तल ने कहा ,‘‘ पिछले बजट के संशोधित आंकड़ों से तुलना करें तो इस साल आवंटन बढा है ।खेलो इंडिया का आवंटन भी 2019 . 20 की तुलना में 72 प्रतिशत बढा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!