लाइव न्यूज़ :

क्षमता के अंदर किसी की भी मदद करने का वादा करता हूं, दुखी अश्विन ने कहा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल कोविड-19 महामारी से देश भर में हो रही मौतों से दुखी भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को कहा कि इस संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिये वह अपनी क्षमता के अंदर जो भी कर सकते हैं, जरूर करेंगे।

अश्विन ने कहा कि देश भर में इस महामारी की दूसरी लहर से लोगों के कष्टों को देखना काफी दुखदायी है।

अश्विन ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे देश में जो कुछ हो रहा है, उसे देखना हृदयविदारक है। मैं हेल्थकेयर विभाग में नहीं हूं, लेकिन प्रत्येक के लिये आभार। मैं प्रत्येक भारतीय से अपील करना चाहता हूं कि वे सतर्कता बरतें और सुरक्षित रहें। ’’

अश्विन ने कहा कि वायरस किसी को नहीं बख्शता। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं दोहराना चाहूंगा कि यह वायरस है जो किसी को नहीं बख्शता और मैं आप सभी के साथ इस लड़ाई में शामिल हूं। मुझे बताईयेगा कि अगर मैं किसी की मदद कर सकता हूं और मैं वादा करता हूं कि अपनी क्षमता के अंदर किसी की भी मदद करूंगा। ’’

पिछले हफ्ते भी देश के इस सर्वकालिक महान स्पिनरों में से एक ने हर किसी को घर के अंदर रहने और जरूरी एहतियात बरतने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!