Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पाइरेट्स ने किया धमाका, तमिल थलाइवास को 52-24 से करारी शिकस्त दी, 28 अंक के अंतर से जीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2022 01:23 PM2022-01-29T13:23:47+5:302022-01-29T13:25:45+5:30

Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पाइरेट्स ने टेबल तालिका में दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है। 

Pro Kabaddi League 2021-22 Patna Pirates thrashed Tamil Thalaivas 52-24 won margin of 28 points | Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पाइरेट्स ने किया धमाका, तमिल थलाइवास को 52-24 से करारी शिकस्त दी, 28 अंक के अंतर से जीत

पटना ने कुल 21 टैकल पॉइंट हासिल किये जो पीकेएल के इतिहास में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

Highlightsपहले पायदान पर बेंगलुरु बुल्स है।तीसरे स्थान पर दिल्ली की टीम है।प्लेऑफ में जगह बनाने में भी मदद मिलेगी।

Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पाइरेट्स ने रक्षकों के शानदार प्रदर्शन से प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में शनिवार को यहां तमिल थलाइवास को 52-24 से करारी शिकस्त दी। पटना की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उसके तीनों रेडर ने जीत में योगदान दिया। पटना ने 28 अंक के अंतर से जीत दर्ज की जिससे उसे प्लेऑफ में जगह बनाने में भी मदद मिलेगी।

उसके तीन डिफेंडर - मोहम्मदरेज़ा शादलोई (6 टैकल पॉइंट), नीरज कुमार (6 टैकल पॉइंट) और सुनील (5 टैकल पॉइंट) ने थलाइवास को पस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पटना ने कुल 21 टैकल पॉइंट हासिल किये जो पीकेएल के इतिहास में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

Web Title: Pro Kabaddi League 2021-22 Patna Pirates thrashed Tamil Thalaivas 52-24 won margin of 28 points

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे