लाइव न्यूज़ :

आकाशदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए रेस वॉक में किया क्वालीफाई

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2023 14:07 IST

2021 में टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली प्रियंका ने बुडापेस्ट वर्ल्ड और पेरिस ओलंपिक के लिए निर्धारित 1:29:20 के क्वालीफाइंग मानक को पार करने के लिए 1:28:50 सेकेंड का समय लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों ने रांची में चल रहे इंडिया ओपन नेशनल रेसवॉकिंग प्रतियोगिता में 20 किमी रेसवॉकिंग में क्वालीफाइंग मार्क को पार कियाप्रियंका ने बुडापेस्ट वर्ल्ड और पेरिस ओलंपिक के लिए निर्धारित 1:29:20 के क्वालीफाइंग मानक को पार करने के लिए 1:28:50 सेकेंड का समय लिया

रांची: भारत के आकाशदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक 2024 और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रेसवॉकर्स प्रियंका गोस्वामी और आकाशदीप सिंह ने रांची में चल रहे इंडिया ओपन नेशनल रेसवॉकिंग प्रतियोगिता में 20 किमी रेसवॉकिंग में क्वालीफाइंग मार्क को पार कर लिया है। 

2021 में टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली प्रियंका ने बुडापेस्ट वर्ल्ड और पेरिस ओलंपिक के लिए निर्धारित 1:29:20 के क्वालीफाइंग मानक को पार करने के लिए 1:28:50 सेकेंड का समय लिया। क्वालीफाई करने के दौरान उत्तर प्रदेश की प्रियंका अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गईं, लेकिन अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ समय 1:28.45 से 0.05 सेकेंड पीछे रह गईं।

इस बीच, भावना जाट 1:29.44 सेकेंड के समय के साथ 0.24 सेकेंड से चूक गईं और नेशनल चैंपियनशिप में प्रियंका के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। हालांकि, आकाशदीप को दोनों स्पर्धाओं के लिए क्वालिफाई करने के लिए रांची में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने के प्रयास की जरूरत थी। उन्होंने 1 घंटे 20 मिनट से भी कम समय में 20 किमी की रेसवॉक पूरी करने वाले पहले भारतीय बनने के लिए 1: 19.55 का समय देखा। 

इस प्रक्रिया में, उन्होंने संदीप कुमार के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 1:20.16 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया और विश्व चैंपियनशिप और पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। पुरुषों की रेसवॉकिंग के लिए क्वालीफाइंग मार्क 1:20.10 सेकेंड पर सेट किया गया था। लेकिन सूरज पंवार के लिए यह दिल तोड़ने वाला था क्योंकि वह 1:20.11 के समय के लिए 0.01 सेकंड से विश्व और पेरिस ओलंपिक बर्थ से चूक गए थे।

टॅग्स :ओलंपिकParis
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

विश्वलूव्र, मोनालिसा की चोरी और कला की वापसी के रूपक

पूजा पाठपेरिस लूवर संग्रहालय डकैती के बाद बंद, चोर ज्वैलरी लेकर उड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम