लाइव न्यूज़ :

प्रीमियर हैंडबॉल लीग अगले साल के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: December 18, 2020 15:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर प्रीमियर हैंडबॉल लीग (पीएचएल) के पहले टूर्नामेंट को कोविड-19 महामारी के कारण खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरे के कारण शुक्रवार को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

इस लीग का आयोजन 24 दिसंबर से 10 जनवरी के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में होना था। लीग की नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

भारतीय हैंडबॉल महासंघ (एचएफआई) के उपाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरुआती टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहते थे लेकिन मौजूदा हालात के कारण सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सभी इंतजाम करना संभव नहीं है।’’

पांडे ने कहा, ‘‘कोई भी चूक हमारे खिलाड़ियों और इससे जुड़े अन्य लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकती है जो हम नहीं चाहते। इसलिए हमने लीग को इस उम्मीद के साथ अगले साल के शुरुआती हिस्से में स्थगित करने का मुश्किल फैसला करना पड़ा कि तब तक स्थिति में सुधार होगा।’’

कोविड-19 महामारी की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट का आयोजन जब भी होगा तब दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी। टूर्नामेंट जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होगा और विदेशी खिलाड़ी इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे। लीग से पहले खिलाड़ियों को सात दिन के अनिवार्य पृथकवास से गुजरना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!