लाइव न्यूज़ :

प्रणीत कोविड-19 से संक्रमित, साथ में रहने वाले श्रीकांत भी टूर्नामेंट से बाहर

By भाषा | Updated: January 20, 2021 11:20 IST

Open in App

बैंकॉक, 20 जनवरी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के कारण थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को भी प्रणीत के साथ एक कमरे में रहने के कारण विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के दिशानिर्देशों के अनुसार टूर्नामेंट से हटने के लिये मजबूर होना पड़ा।

विश्व संस्था ने मंगलवार की रात जारी बयान में कहा, ‘‘विश्व बैडमिंटन महासंघ पुष्टि करता है कि भारतीय खिलाड़ी बी साई प्रणीत को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है और इसलिए वह टोयोटा थाईलैंड ओपन से हट गये हैं। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘खिलाड़ी का सोमवार को पीसीआर परीक्षण किया गया था जिसमें उनका परिणाम पॉजीटिव आया है। खिलाड़ी को आगे की जांच के लिये अस्पताल ले जाया गया है और उन्हें कम से कम 10 दिन तक अस्पताल में रहना होगा। ’’

बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि आधिकारिक होटल में प्रणीत के साथ किदाम्बी श्रीकांत एक कमरे में रहते थे और इसलिए उन्हें भी टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

श्रीकांत ने मंगलवार को थाईलैंड के सिटिकोम थम्मासिन को 21-11, 21-11 से हराया था। विश्व में 14वें नंबर के इस भारतीय खिलाड़ी को पिछले सप्ताह पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से हटना पड़ा था।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ के प्रोटोकॉल के अनुसार किदाम्बी को थाईलैंड ओपन से हटना पड़ा और उन्हें कड़े पृथकवास पर रखा गया है। हालांकि सोमवार को किदाम्बी का परिणाम नेगेटिव आया था और थाईलैंड पहुंचने के बाद उनके सभी परिणाम नेगेटिव रहे थे। ’’

सोमवार के अनिवार्य पीसीआर परीक्षण में भारत के अन्य खिलाड़ियों का परिणाम नेगेटिव आया है और उन्हें टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गयी है। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों, थाईलैंड बैडमिंटन संघ और बीडब्ल्यूएफ ने टूर्नामेंट के प्रोटोकॉल के अनुसार भारतीय टीम के बाकी सदस्यों की गतिविधियों को भी 14 दिन के लिये सीमित कर दिया है।

पिछले सप्ताह साइना नेहवाल और एचएस प्रणय को शुरू में कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया था लेकिन बाद में नये परीक्षण में नेगेटिव आने के बाद उन्हें योनेक्स थाईलैंड ओपन में खेलने की अनुमति मिल गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!