लाइव न्यूज़ :

प्राची यादव 200 मीटर कैनो वीएल2 फाइनल में अंतिम स्थान पर रहीं

By भाषा | Updated: September 3, 2021 10:07 IST

Open in App

भारत की प्राची यादव शुक्रवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की महिलाओं की एकल 200 मीटर वीएल2 कैनो स्प्रिंट स्पर्धा के फाइनल में निराशाजनक आठवें स्थान पर रहीं। प्राची ने रेस 1:07.329 सेकेंड में पूरी की जिससे वह पोडियम स्थान हासिल करने में असफल रहीं। ब्रिटेन की एम्मा विग्स ने 57.028 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीता जबकि रियो में कांस्य जीतने वाली सुजान सेपेल ने 1:01.481 सेकेंड के समय से रजत पदक हासिल किया। ब्रिटेन की जेनेट चिपिंगटन को 1:02.149 सेकेंड के समय से कांस्य पदक मिला। प्राची ने 1:07.397 सेकेंड के समय से सेमीफाइनल में तीसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। प्राची भारत के लिये पैरा तैराक चैम्पियन थीं जिसके बाद अपने कोच की सलाह के बाद वह कैनोइंग में आ गयीं। केए2/वीएल2 क्लास में केवल वही एथलीट हिस्सा लेते हैं जो अपनी बांह और उदर के हिस्से से खुद को आगे बढ़ा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!