लाइव न्यूज़ :

आखिरी गेंद पर पोलार्ड का छक्का निर्णायक रहा : पूरन

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:54 IST

Open in App

शारजाह, 29 अक्टूबर बांग्लादेश को टी20 विश्व कप में तीन रन से हराने के बाद वेस्टइंडीज के कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरन ने कहा कि नियमित कप्तान कीरोन पोलार्ड का ब्रेक से लौटकर बल्लेबाजी करते हुए आखिरी गेंद पर लगाया गया छक्का निर्णायक साबित हुआ ।

पोलार्ड 13वें ओवर में तबीयत खराब होने के कारण बाहर चले गए थे हालांकि उनके जाने के कारण का पता नहीं चल सका है ।वह आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिये लौटे और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया ।

पूरन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ वह ठीक लग रहा है ।मेडिकल टीम उसके साथ काम कर रही है और उसे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये । वह शानदार कप्तान है और उसने मैदान पर लौटकर आखिरी गेंद पर छक्का लगाया । हम भविष्य में उसके जैसा बनना चाहते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सभी खिलाड़ियों का मुझे पूरा सहयोग मिला । हम सारे कैच नहीं लपक सके लेकिन हमें यकीन था कि हम जीतेंगे । अपने अनुभव पर भरोसा करके हमने जीत दर्ज की ।’’

आखिरी ओवर आंद्रे रसेल को देने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ इस विकेट पर उसकी गेंदबाजी कारगर साबित होती । वह बड़ा खिलाड़ी है और उसने हमारे लिये कर दिखाया ।’’

बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने कहा कि 19वें ओवर में लिटन दास का विकेट गिरने से मैच उनके हाथ से निकल गया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ लिटन का विकेट बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि हम दोनों क्रीज पर जमे हुए थे । अगर वह छक्का चला जाता तो कुछ और कहानी होती । लंबे फील्डर होने का यही फायदा होता है ।’’

लिटन ने ड्वेन ब्रावो की गेंद पर ऊंचा शाट खेला लेकिन सीमारेखा पर खड़े लंबे कद के जैसन होल्डर ने कैच लपक लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!