लाइव न्यूज़ :

इस्लामाबाद को हराकर पेशावर पीएसएल फाइनल में

By भाषा | Updated: June 23, 2021 11:03 IST

Open in App

अबुधाबी, 23 जून (एपी) फॉर्म में चल रहे अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजाइ और जोनाथन वेल्स के शानदार प्रदर्शन के दम पर पेशावर जाल्मी ने इस्लामाबाद युनाइटेड को प्लेआफ में आठ विकेट से हराकर चौथी बार पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

बायें हाथ के बल्लेबाज जजाइ को सात के स्कोर पर जीवनदान मिला जिसका पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने 44 गेंद में 66 रन बनायें वहीं पहली बार पीएसएल खेल रहे वेल्स ने नाबाद 55 रन की पारी खेली । पेशावर ने जीत के लिये 175 रन का लक्ष्य तीन ओवर बाकी रहते दो विकेट खोकर हासिल कर लिया ।

इससे पहले इस्लामाबाद ने नौ विकेट पर 174 रन बनाये जिसमें हसन अली ने 16 गेंद में 45 रन का योगदान दिया ।

फाइनल में पेशावर का सामना मुल्तान सुल्तांस से होगा ।

जजाइ ने वेल्स के साथ 81 गेंद में 126 रन की साझेदारी की । इसके बाद शोएब मलिक ने सिर्फ दस गेंद में 32 रन जोड़कर मैच 16 . 5 ओवर में ही खत्म कर दिया । मलिक ने शादाब खान को एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया । इसके बाद अली की गेंद पर लगातार तीन चौके जड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!