लाइव न्यूज़ :

पेंग शुआई की फोटो ऑनलाइन पोस्ट की गयीं

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:41 IST

Open in App

बीजिंग, 20 नवंबर (एपी) चीन की सरकारी टीवी चैनल ‘सीजीटीएन’ के एक कर्मचारी ने लापता टेनिस स्टार पेंग शुआई की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट की हैं।

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता झांग गाओली पर यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद से टेनिस स्टार पेंग लापता हैं और सीजीटीएन टीवी के कर्मचारी शेन शिवेई ने उनकी फोटो डालकर इसी चिंता को दूर करने का प्रयास किया है।

ये फोटो शुक्रवार को ट्विटर पर दिखीं जिसे चीन में ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स नहीं देख सकते। शिवेई ने लिखा कि ये फोटो ‘वी चैट मैसेज सर्विस’ में पेंग के अकाउंट पर थीं जिसमें ‘हैपी वीकेंड’ भी लिखा हुआ था।

टेनिस के शीर्ष खिलाड़ी और खेल के पेशेवर टूर चीन से पेंग के सुरक्षित होने के सबूत मांग रहे हैं।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा प्रकाशित एक समाचार पत्र के संपादक ने कहा कि पेंग जल्द ही सार्वजनिक तौर पर दिखायी देंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें पेंग के गायब होने के बारे में कुछ नहीं पता है।

शिवेई विदेशी दर्शकों के लिये सीजीटीएन की ‘अग्रेंजी’ शाखा में काम करते हैं। इस हफ्ते सीजीटीएन ने एक बयान जारी किया था कि पेंग ने वरिष्ठ नेता गाओली के खिलाफ आरोप वापस ले लिये हैं।

कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले अंग्रेजी भाषा के अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के संपादक हु जिजिन ने ट्विटर पर कहा कि अज्ञात सूत्रों ने पुष्टि की है कि ये फोटो ‘पेंग शुआई की वर्तमान हालात’ की हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में वह अपने घर पर है और वह नहीं चाहती कि उसे परेशान किया जाये। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘वह जल्द ही सार्वजनिक होंगी और कुछ गतिविधियों में हिस्सा लेंगी। ’’

फोटो में पेंग एक बिल्ली के साथ दिख रही हैं और उनके हाथ में पांडा की मूर्ति है। ऐसा दिख रहा है कि वह अपने घर में हैं और उनके पीछे ‘रूई से बने हुए’ जानवरों के खिलौने हैं। ये फोटो कब लिये गये, इसका कुछ पता नहीं चल रहा।

महिला टेनिस संघ के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव सिमोन ने बुधवार को सीजीटीएन द्वारा जारी बयान की वैधता पर सवाल उठाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!