लाइव न्यूज़ :

टॉप्स से हटाये जाने से निराश पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कदम

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने गुरूवार को ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) से हटाये जाने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी ‘उचित कारण’ के योजना से बाहर किया गया।

एशियाई पैरा खेल 2018 के कांस्य पदक विजेता कदम ने ट्विटर पर खेल मंत्री किरेन रीजीजू को मिशन ओलंपिक इकाई के फैसले पर निराशा व्यक्त की।

सत्ताईस साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘माननीय किरेन रीजीजू सर, सभी पैरालंपिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिताओं में पदक विजेता प्रदर्शन के बावजूद टॉप्स से बिना किसी उचित कारण से बाहर किया जाना बहुत निराशाजनक और हतोत्साहित करने वाला है। ’’

कदम ने बासेल में 2019 बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की पुरूष एकल एसएल4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

वह उन पांच पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें मार्च 2019 में टॉप्स में शामिल किया गया था। इसमें अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार और प्रमोद भगत पुरूष एकल एसएल3 जबकि तरूण और सुहास यथिराज पुरूष एकल एसएल4 वर्ग से थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!