लाइव न्यूज़ :

पैरा एशियन गेम्स: भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दिन जीते दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल

By भाषा | Updated: October 8, 2018 11:46 IST

भारत ने पैरा एशियाई खेलों में शानदार शुरुआत करते हुए इंडोनेशिया के जकार्ता में पहले दिन दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल पांच पदक जीते।

Open in App

जकार्ता, आठ अक्टूबर। भारत ने पैरा एशियाई खेलों में शानदार शुरुआत करते हुए इंडोनेशिया के जकार्ता में रविवार को पहले दिन दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल पांच पदक जीते। पुरुष बैडमिंटन टीम ने करीबी मुकाबले में सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ 1-2 की शिकस्त के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला।

सुहास यथिराज ने एकल में ओमार बाकरी को 21-8, 21-7 से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। राज कुमार और तरुण की जोड़ी हालांकि युगल मुकाबले में चीह होन और साबा हेनुल की जोड़ी के खिलाफ 9-21, 8-21 से हार गई। निर्णायक मुकाबले में चिरांग बारथा को मोहम्मद अहमद के खिलाफ 14-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने मुकाबला 1-2 से गंवा दिया।

पुरुष पावरलिफ्टिंग 49 किग्रा वर्ग में फरमन बाशा ने रजत और परमजीत कुमार ने कांस्य पदक जीता। बाशा ने 128 जबकि परमजीत ने 127 किग्रा वजन उठाया। 

तैराकी में महिला 100 मीटर बटरफ्लाई एस 10 वर्ग में देवांशी सतीजावन ने रजत पदक जीता जबकि सुयश जाधव ने पुरुष 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम 7 वर्ग में कांस्य पदक जीता।

शतरंज में सभी भारतीयों ने अपने मैच जीते। दृष्टिबाधित प्रचूर्य कुमार प्रधान ने तिमोर लेस्ते के डोमिनगोस सावियो फर्नांडिज गुसमाओ को 15 मिनट से भी कम समय में हराया।

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!