लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण से उबरे पंत, टीम के साथ बायो बबल में जुड़े

By भाषा | Updated: July 22, 2021 10:52 IST

Open in App

डरहम, 22 जुलाई भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना संक्रमण से उबरकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले टीम के बायो बबल में शामिल हो गए हैं ।

कोरोना पॉजिटिव पाये गए पंत ने दस दिन का पृथकवास पूरा कर लिया है ।उनकी दो आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं ।

बीसीसीआई ने पंत की तस्वीर के साथ गुरूवार को ट्वीट किया ,‘‘ हैलो ऋषभ पंत । आपको वापिस लेकर अच्छा लगा ।’’

पंत अपने एक परिचित के घर पर रह रहे थे जब वह पॉजिटिव पाये गए । सूत्रों के अनुसार वह दांत के डॉक्टर को दिखाने के बाद डेल्टा 3 वैरिएंट से संक्रमति हुए थे । पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि स्टेडियम में यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप मैच देखने के बाद उन्हें संक्रमण हुआ था ।

पंत के पॉजिटिव पाये जाने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम को पत्र लिखकर विम्बलडन और यूरो मैचों में भीड़भाड़ से बचने का अनुरोध किया था ।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट चार अगस्त को नॉटिंघम में शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!