लाइव न्यूज़ :

महामारी से त्रस्त ओलंपिक पर धूप के बाद तूफान और बारिश की मार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 06:24 IST

Open in App

तोक्यो, 27 जुलाई (एपी) महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिये गये ओलंपिक खेलों को कड़ी धूप में शुरू तो किया गया लेकिन अब उसे प्रकृति की एक और मार झेलनी पड़ सकती है। यहां तूफान आने वाला है और भविष्यवाणी की गयी है कि वह खेलों में व्यवधान डाल सकता है।

न्यूजीलैंड के रग्बी सेवन्स के खिलाड़ी एंड्रयू न्यूस्टब ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हम हर बुरी चीज की तैयारी कर रहे हैं। ’’

मेजबान जापान अपने मेहमानों को दिलासा दे रहा है कि चिंता न करें क्योंकि यह मध्यम श्रेणी का उष्णकटिबंधीय तूफान है। उधर सुरिगासाकी समुद्र तट पर सर्फर का कहना है कि नेपार्तक नाम का यह तूफान जब तक समुद्र तट से सीधे नहीं टकराता, इससे वास्तव में प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा।

लेकिन तीरंदाजी, नौकायन और पाल नौकायन ने पहले ही अपना कार्यक्रम बदल दिया है। तोक्यो खेलों की प्रवक्ता मासा तकाया ने कहा कि किसी अन्य खेल के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना नहीं है।

तकाया ने कहा, ‘‘यह तीसरी श्रेणी का उष्णकटिबंधीय तूफान है, इसलिए बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन जापान के अर्थों में यह तूफान है। यह कमजोर तूफान है लेकिन फिर भी यह तूफान है और इसलिए हमें इसके प्रभावों को लेकर बहुत अधिक आशावादी नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!