लाइव न्यूज़ :

पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले पाकिस्तानी घुड़सवार ने घोड़े का नाम रखा 'आजाद कश्मीर'

By भाषा | Updated: February 9, 2020 21:03 IST

उस्मान ऑस्ट्रेलिया में बसे हैं और 38 साल के इस घुड़सवार ने कहा कि उन्होंने अप्रैल 2019 में घोड़े के नाम का पंजीकरण कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान को पहली बार ओलंपिक के लिये क्वालिफाई कराने वाले उस्मान खान के घोड़े का नाम ‘आजाद कश्मीर’ है।भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी इस पर कानूनी मश्विरा लेने में जुटे हैं कि यह नाम राजनीति से प्रेरित है कि नहीं।

घुड़सवारी स्पर्धा में पाकिस्तान को पहली बार ओलंपिक के लिये क्वालिफाई कराने वाले उस्मान खान के घोड़े का नाम ‘आजाद कश्मीर’ है जिस पर भारतीय ओलंपिक अधिकारी कानूनी सलाह ले रहे हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी इस पर कानूनी मश्विरा लेने में जुटे हैं कि यह नाम राजनीति से प्रेरित है कि नहीं।

ओलंपिक खेलों में एथलीटों के विरोध दर्ज करने और राजनीतिक भाव भंगिमायें दिखाने पर रोक है। उस्मान ने कहा कि वह अपने घोड़े का नाम नहीं बदेलेंगे। उन्होंने ‘डॉन’ अखबार से कहा, ‘‘यह बेकार का मुद्दा है। मेरे इरादे साफ हैं। घोड़े का नाम कश्मीर में हालात को देखते हुए नहीं रखा गया था।’’

उस्मान ऑस्ट्रेलिया में बसे हैं और 38 साल के इस घुड़सवार ने कहा कि उन्होंने अप्रैल 2019 में घोड़े के नाम का पंजीकरण कराया था। उन्होंने कहा, ‘‘यह कश्मीर में मौजूदा हालात से पहले ही हो चुका था।’’

उस्मान ने कहा कि घोड़े का नाम पहले ‘हीयर टू स्टे’ था जिसे उन्होंने उसे खरीदने के बाद बदल दिया था। उस्मान ने 2014 और 2018 एशियाई खेलों दोनों के लिये भी क्वालिफाई कर लिया था, लेकिन दोनों मौकों पर अपने घोड़े ‘अल-बुराक’ की यात्रा के लिए फंड नहीं जुटा सके थे।

टॅग्स :ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम