लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर पाकिस्तान ने टी20 श्रृंखला में अजेय बढ़त बनायी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:08 IST

Open in App

ढाका , 20 नवंबर (एपी) गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद फखर जमां की 57 रन की नाबाद पारी से पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से शिकस्त देकर शनिवार को यहां 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर महज 108 रन बना सकी। जमां ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर 11 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। 

लक्ष्य का पीछा करते समय पाकिस्तान ने तीसरे ओवर में मुस्तफिजुर रहमान (12 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर कप्तान बाबर आजम (एक रन) का विकेट गंवा दिया लेकिन जमां और रिजवान ने शानदार साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

मैन ऑफ द मैच जमां ने 51 गेंद की नाबाद पारी में दो चौके और तीन छक्के जड़े। रिजवान ने 45 गेंद में चार चौके की मदद से 39 रन बनाये। हैदर अली छह रन पर नाबाद रहे।

इससे पहले शाहीन शाह अफरीदी (15 रन देकर दो विकेट) और शादाब खान (22 रन देकर दो विकेट) की अगुवाई में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर शुरू से शिकांजा कसे रखा।

नजमुल हसन शंटो (40 रन) और अफीफ हुसैन (20 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की लेकिन इन दोनों के अलावा कप्तान महमूदुल्लाह (12) और नुरुल हसन (11) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके।

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम, हारिस रउफ और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिये।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को पहले मैच को चार विकेट से जीता था। श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच सोमवार को खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!