लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश पर रोमांचक जीत के साथ पाकिस्तान ने टी20 श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:32 IST

Open in App

ढाका, 22 नवंबर (एपी) मुश्किल परिस्थितियों में हैदर अली के 38 गेंद में 45 रन के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के रोमांचक मैच में सोमवार को यहां बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में उसका सूपड़ा साफ कर दिया ।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 124 रन बनाये पाकिस्तान ने आखिरी गेंद पर मोहम्मद नवाज (नाबाद चार) के चौके से मैच अपने नाम कर लिया।

कम स्कोर वाले इस मैच में पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने खुद गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

  उन्होंने ओवर की दूसरी और तीसरे गेंद पर सरफराज अहमद (छह) और हैदर अली को चलता किया। इसके बाद इफ्तिखार अहमद (छह रन) ने चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। वह पांचवीं गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन कैच आउट हो गये।

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दो रन चाहिए थे लेकिन नवाज ने चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी। महमूदुल्लाह ने एक ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदर अली और मोहम्मद रिजवान (40) ने  दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दी थी लेकिन बांग्लादेश वापसी करने में सफल रहा। हैदर ने तीन चौके और दो छक्के लगाये।

इससे पहले  महमूदुल्लाह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन शाहनवाज दहानी, लेग स्पिनर उस्मान कादिर और तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम ने दो-दो विकेट लेकर बांग्लादेश को कम स्कोर पर रोक दिया।

बांग्लादेश के लिए मोहम्मद नइम ने 50 गेंद में 47 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान ने पहला मैच चार विकेट जबकि दूसरा मैच आठ विकेट से जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!