लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 के लिए आसिफ, इमाद को आराम दिया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 13:27 IST

Open in App

कराची, 18 नवंबर पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को मीरपुर में होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए अनुभवी स्पिनर इमाद वसीम और आक्रामक बल्लेबाज आसिफ अली को आराम दिया है।

तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच के लिए गुरुवार को घोषित 12 सदस्यीय टीम में सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को भी शामिल नहीं किया गया है। हफीज ने दौरे से हटने का फैसला किया।

इमाद, आसिफ और हफीज टी20 विश्व कप के दौरान प्रत्येक मैच में अंतिम एकादश का हिस्सा थे।

पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने हालांकि अपने मुख्य तेज गेंदबाजों शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और हारिस राउफ को आराम नहीं देने का फैसला किया। युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर को भी टीम में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश ने सीनियर खिलाड़ियों मुशफिकुर रहीम, लिटन कुमार दास, रूबेल हुसैन, सौम्य सरकार को श्रृंखला के लिए टीम में जगह नहीं दी है जबकि शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज सैफुद्दीन फिटनेस समस्या के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

अंगूठे की चोट के कारण विश्व कप में नहीं खेलने वाले अनुभवी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल अब तक चोट से नहीं उबरे हैं।

तीनों मैच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा मैच 20 नवंबर जबकि तीसरा 22 नवंबर को होगा।

पहले टी20 के लिए पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, हैदर अली, हारिस राउफ, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी और शोएब मलिक।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!