लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान हॉकी टीम जूनियर विश्व कप में हिस्सा लेने भारत पहुंची

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में भाग लेने के लिए शनिवार को यहां पहुंची। पाकिस्तान उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

यहां जारी बयान के मुताबिक पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी आफताब हसन खान ने हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बयान के मुताबिक उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम के सदस्यों की अगवानी की।

पाकिस्तानी हॉकी टीम की भारत यात्रा नयी दिल्ली द्वारा करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने के निर्णय के कुछ दिनों बाद हो रही है।

पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी आफताब हसन खान ने जूनियर हॉकी विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत पहुंची पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

उच्चायोग प्रभारी ने हॉकी टीम के सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी की और टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हॉकी को पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल बताते हुए उम्मीद जतायी कि खिलाड़ी जज्बे और अपनी क्षमता के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

उच्चायोग ने बताया, ‘‘ मुख्य कोच, टीम प्रबंधन के सदस्यों और खिलाड़ियों ने यहां से भुवनेश्वर रवाने होने से पहले पाकिस्तान उच्चायोग के आतिथ्य की सराहना की। वे मैचों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!