लाइव न्यूज़ :

पड्डीकल ने लगातार दूसरा शतक जड़ा, कर्नाटक ने केरल को हराया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 18:51 IST

Open in App

बेंगलुरू, 26 फरवरी युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल ने शानदार फार्म जारी रखते हुए लगातार दूसरा सैकड़ा जमाया जिससे गत चैम्पियन कर्नाटक ने शुक्रवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप सी मुकाबले में केरल पर नौ विकेट से जीत हासिल की।

केरल के 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक ने 27 गेंद रहते जीत दर्ज की जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज पड्डीकल ने 126 रन की नाबाद पारी के लिये 138 गेंद खेली और 13 चौके व दो छक्के जमाये।

उन्हें कृष्णामूर्ति सिद्धार्थ से दूसरे छोर पर अच्छा सहयोग मिला जिन्होंने 84 गेंद में नाबाद 86 रन बनाये। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 180 रन की अटूट साझेदारी निभायी।

पड्डीकल ने ओडिशा के खिलाफ पिछले मैच में 152 रन बनाये थे। उन्होंने कप्तान रविकुमार समर्थ (62) के साथ भी पहले विकेट के लिये 99 रन की भागीदारी की।

बीस वर्षीय पड्डीकल के नाम दो अर्धशतक भी हैं जिससे वह विजय हजारे ट्राफी में चार मैचों में 142.33 के औसत से 427 रन बनाकर शीर्ष पर हैं।

इस जीत से कर्नाटक ग्रुप सी की अंक तालिका में शीर्ष पर है। वह नेट रन रेट से उत्तर प्रदेश और केरल से आगे है।

इससे पहले अभिमन्यु मिथुन ने पांच और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट चटकाकर केरल को आठ विकेट पर 277 रन ही बनाने दिये।

ग्रुप के अन्य मैचों में उत्तर प्रदेश ने रेलवे को 70 रन से हराया जबकि बिहार को ओडिशा से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!