लाइव न्यूज़ :

ओसाका दूसरे और मेदवेदेव तीसरे नंबर पर पहुंचे, करातसेव की लंबी छलांग

By भाषा | Updated: February 23, 2021 10:46 IST

Open in App

लंदन, 23 फरवरी (एपी) नाओमी ओसाका आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीतने से डब्ल्यूटीए की ताजा विश्व रैंकिंग में एक पायदान ऊपर नंबर दो पर पहुंच गयी है जबकि पुरुष वर्ग के फाइनलिस्ट डेनिल मेदवेदेव ने एटीपी सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पुरुष वर्ग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।

महिला वर्ग में उप विजेता रही जेनिफर ब्राडी 11 पायदान ऊपर 13वें स्थान पर पहुंच गयी हैं। वह पहली बार रैंकिंग में शीर्ष 20 में पहुंची हैं।

असलान करातसेव अपने पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे जहां उन्हें जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था। इस शानदार प्रदर्शन से वह 72 पायदान की छलांग लगाकर 42वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

ओसाका ने जिन पिछले दो ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में भाग लिया उनमें जीत दर्ज की लेकिन इसके बावजूद वह आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारने वाली एश बार्टी से पीछे हैं।

कोविड-19 के कारण किसी खिलाड़ी के टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने पर भी उसके रैंकिंग अंकों पर असर नहीं पड़ने की व्यवस्था की गयी थी जिसका फायदा बार्टी को मिला। बार्टी पूरे एक साल तक नहीं खेली लेकिन इसके बावजूद 2019 में फ्रेंच ओपन जीतने और 2020 के आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने के अंक उनके खाते में जुड़े रहे।

सेरेना विलियम्स चार पायदान आगे सातवें स्थान पर पहुंच गयी है। वह आस्ट्रेलियाई ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंची थी जहां उन्हें ओसाका से हार का सामना करना पड़ा था।

रविवार को फाइनल में मेदवेदेव को 7-5, 6-2, 6-2 से हराने के बाद जोकोविच ने अगले दो सप्ताह तक शीर्ष पर अपना स्थान पक्का किया। इससे वह कुल 311 सप्ताह तक शीर्ष पर रहे और इस तरह से रोजर फेडरर का 310 सप्ताह तक शीर्ष पर रहने का एटीपी रिकार्ड तोड़ देंगे।

राफेल नडाल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वह आस्ट्रेलियाई ओपन में क्वार्टर फाइनल में हार गये थे। डोमिनिक थीम चौथे दौर में हारने के कारण चौथे स्थान पर खिसक गये हैं। फेडरर घुटने के आपरेशन के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं ले पाये थे लेकिन वह पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!