लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में ओसाका का सामना पहले दौर में झेंग से

By भाषा | Updated: July 22, 2021 11:31 IST

Open in App

तोक्यो, 22 जुलाई (एपी) दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की नाओमी ओसाका तोक्यो ओलंपिक टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में चीन की 52वीं रैंकिंग वाली झेंग साइसाइ से खेलेगी जो दो महीने में उसका पहला मुकाबला होगा ।

तोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल उम्मीद ओसाका ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर फ्रेंच ओपन से पहले दौर के बाद नाम वापिस ले लिया था ।

ओसाका का सामना अगले दौर में 16वीं वरीयता प्राप्त किकि बर्तेंस से हो सकता है जिनके कैरियर का यह आखिरी टूर्नामेंट है । इसके बाद वह क्वार्टर फाइनल में 2020 फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियातेक से खेल सकती है ।

पुरूष वर्ग में चोटी के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना 139वीं रैंकिंग वाले बोलिविया के हुजो डेलियेन से होगा ।

जोकोविच एक ही वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक एकल स्वर्ण जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बनने की कोशिश में हैं । वह इस साल आस्ट्रेलिया ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बलडन जीत चुके हैं ।

दो बार के ओलंपिक चैम्पियन एंडी मरे को पहले दौर में कनाडा के नौवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स आगर एलियासिमे से खेलना है । वहीं दानिल मेदवेदेव का सामना कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक से होगा । तीसरी वरीयता प्राप्त यूनान के स्टोफानोस सिटसिपास का सामना जर्मनी के फिलीप कोलश्रेइबर से होगा ।

पुरूष वर्ग में रोजर फेडरर, रफेल नडाल, डोमिनिक थीम, मातेओ बेरेतिनी और डेनिस शापोवालोव नहीं खेल रहे हैं । वहीं महिला वर्ग में सेरेना विलियम्स और सिमोना हालेप नहीं खेलेंगे ।

शीर्ष वरीयता प्राप्त और हाल ही में विम्लबडन जीतने वाली ऐश बार्टी का सामना पहले दौर में स्पेन की सारा टोरमो से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!