लाइव न्यूज़ :

विजेंदर के पेशेवर मुकाबले के टिकटों की आनलाइन बिक्री शुरू

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च पेशेवर भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह के गोवा में होने वाले आगामी मुकाबले के टिकटों की आनलाइन बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई। इस मुकाबले के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं की गई है।

डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट खिताब धारक विजेंदर 19 मार्च को रिंग में वापसी करेंगे।

विजेंदर के मुकाबले के अलावा प्रशंसकों को छह अन्य मुकाबले भी देखने को मिलेंगे जिसमें भारत के 12 शीर्ष मुक्केबाज हिस्सा लेंगे।

सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रमोटर्स ने आयोजन स्थल की क्षमता के सिर्फ 50 प्रतिशत टिकट बेचने का फैसला किया है। मुकाबले के सिर्फ 150 टिकट उपलब्ध होंगे।

विभिन्न वर्ग में टिकटों की कीमत 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक होगी। टिकट बुकमाइशो.कॉम पर उपलब्ध होंगे।

अपनी तरह का यह पहला मुकाबला गोवा में मैजिस्टिक प्राइड कैसिनो जहाज के डेक पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!