लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक क्वालिफाइंग साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे 21 भारतीय खिलाड़ी, दिल्ली में होगा आयोजन

By भाषा | Updated: September 7, 2019 22:32 IST

दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल परिसर के साइकिलिंग वेलोड्रम में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट से 2020 टोक्यो ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के लिए कोटा हासिल किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइकिलिंग ट्रैक एशिया कप का छठा संस्करण सोमवार को शुरू होगा।प्रतियोगिता में 16 देशों के 150 से अधिक साइकिल चालक हिस्सा लेंगे।चालक शीर्ष खिताब के साथ ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

नई दिल्ली, सात सितंबर। साइकिलिंग ट्रैक एशिया कप का छठा संस्करण सोमवार को शुरू होगा, जिसमें में 16 देशों के 150 से अधिक साइकिल चालक शीर्ष खिताब के साथ ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग यूनियन से मान्यता प्राप्त इस टूर्नामेंट में एशिया के अलावा दो यूरोपीय देश लातविया और स्लोवाकिया भी भाग लेगें।

दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल परिसर के साइकिलिंग वेलोड्रम में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट से 2020 टोक्यो ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के लिए कोटा हासिल किया जा सकता है। भारत का प्रतिनिधित्व 21 सदस्यीय दल करेगा। जिसमें डेबोराह हेरोल्ड और विश्व जूनियर नंबर एक एसो एल्बेन क्रमश: महिला और पुरुष टीमों की ओर से पदक के दावेदार होंगे।

सत्रह साल के एसो मौजूदा समय में यूसीआई जूनियर विश्व रैंकिंग में पुरुष स्प्रिंट और पुरुष कीरिन में शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। वह इस टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। भारतीय दल में खेलों इंडिया अकादमी के छह साइकिल खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें इस टूर्नामेंट से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का अनुभव मिलेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले अन्य देशों में कजाकिस्तान, हांगकांग, उजबेकिस्तान, यूएई, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, ईरान, चीन, म्यांमार, सिंगापुर, नेपाल, श्रीलंका, लातविया और स्लोवाकिया शामिल हैं।

सीएफआई के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘‘ यह यूसीआई ‘वर्ग एक’ मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट है, इसलिए यूरोपीय देशों ने भी अपनी प्रविष्टियां भेजी हैं। वे ट्रैक एशिया कप में भाग ले रहे हैं। यह ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है जहां यूरोपीय टीमों के होने से मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा।’’

टॅग्स :ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम