लाइव न्यूज़ :

तोक्यो खेलों से पहले चिराग-सात्विक के साथ काम करेंगे ओलंपिक पदक विजेता बो

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी डेनमार्क के ओलंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो तोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले विश्व में दसवें नंबर की भारतीय जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी को कोचिंग देंगे।

बो की सेवाएं लेने का फैसला भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मिशन ओलंपिक विभाग ने लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) के तहत शुक्रवार को किया।

लंदन ओलंपिक 2012 के रजत पदक विजेता बो को चिराग और सात्विक के आग्रह पर कोचिंग का काम सौंपा गया है।

सात्विक और चिराग तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने की दौड़ में अभी नौवें स्थान पर हैं। ओलंपिक में केवल 16 जोड़ियां भाग लेती हैं।

अपने कार्यकाल के दौरान बो टॉप्स के अंतर्गत आने वाली अन्य युगल टीमों – सात्विक और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी तथा अश्विनी और सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी की भी मदद करेंगे। ’’

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इस फैसले का स्वागत किया।

बीएआई के सचिव अजय सिंघानिया ने कहा, ‘‘बीएआई भारतीय युगल टीम के कोच के रूप में ओलंपिक पदक विजेता मैथियास बो का स्वागत करता है। वह अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और जब वह खेलते थे तो उन्होंने डेनमार्क के कई खिलाड़ियों के लिये मेंटोर का काम किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय युगल खिलाड़ियों ने हाल में थाईलैंड में समाप्त हुए एशियाई चरण के टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया और हमें विश्वास है कि बो के अनुभव और खेल की समझ से हमारे खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!