लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को बुखार, कोविड-19 जांच नेगेटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2021 22:02 IST

देश को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया और वह ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गये।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कोविड-19 परीक्षण भी कराया।कोविड-19 जांच में नेगेटिव आया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने भी उन्हें सम्मानित किया।

नई दिल्लीः  ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार है लेकिन वह कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये हैं। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद सोमवार को स्वदेश लौटे नीरज का भव्य स्वागत हुआ।

 

23 साल के इस खिलाड़ी ने देश को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया और वह ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गये। उन्हें स्वदेश पहुंचने के दो दिन बाद तेज बुखार आ गया जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कोविड-19 परीक्षण भी कराया।

इसकी जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘‘वह कोविड-19 जांच में नेगेटिव आया है। लेकिन हमने कुछ समय के लिये उसके सारे कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। ’’ सरकार ने सोमवार को चोपड़ा और सभी अन्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया था। अगले दिन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने भी उन्हें सम्मानित किया।

चोपड़ा बुखार के कारण गुरुवार को पंजाब और शुक्रवार को हरियाणा सरकार द्वारा कराये गये सम्मान समारोह में शिरकत नहीं कर सके। यह देखना होगा कि वह रविवार को भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचते हैं या नहीं। चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह स्टार एथलीट मंगलवार को पानीपत के करीब खांद्रा गांव में अपने घर पहुंच रहा है।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वसिलेसिया डायमंड लीगः 365 दिन बाद आमने-सामने होंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, 16 अगस्त को मुकाबला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!