लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने खेलरत्न के लिये दुती के नाम की अनुशंसा की

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:32 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 जून ओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिये फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की सिफारिश की है ।

दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं ।

दुती ने ट्वीट किया ,‘‘ मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिये मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं । आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे ।’’

दुती ने पिछले सप्ताह पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 में 100 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़कर 11 . 7 सेकंड का समय निकाला । वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने से 0 . 02 सेकंड से चूक गई । विश्व रैंकिंग के आधार पर उनका तोक्यो ओलंपिक खेलना तय है ।

दुती को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला था । ओडिशा सरकार ने तोक्यो ओलंपिक जा रही भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये , हॉकी कोच कालू चरण चौधरी का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये , पूर्व फर्राटा धाविका ओलंपियन अनुराधा बिस्वाल का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिये भेजा है । राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिये केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी और ओडिशा खनन निगम के नाम भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!