लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने सुनीता लकड़ा को भारतीय महिला हॉकी में योगदान के लिये सम्मानित किया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:07 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच दिसंबर ओडिशा सरकार ने भारतीय महिला हॉकी के लिये योगदान के लिये रविवार को यहां चल रहे जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप के दौरान सुनीता लकड़ा को सम्मानित किया।

 ओडिशा की लकड़ा ने 2018 एशियाई चैम्पियंस ट्राफी के दौरान भारत की कप्तानी की थी जिसमें टीम ने रजत पदक जीता था।

वह 2018 में एशियाई खेलों में रजत और 2014 में एशियाई खेलों का कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।

राज्य सरकार की ओर से ओडिशा हॉकी संवर्धन परिषद के चेयरमैन दिलीप टिर्की ने खेल एवं युवा सेवा सचिव आर विनील कृष्णा की उपस्थिति में सुनीता लकड़ा को सम्मानित किया।

टिर्की ने कहा, ‘‘सुनीता ने राज्य और देश को अपनी उपलब्धियों से गौरवान्वित किया है। उन्होंने अपने समर्पण और दृढ़ता से दिखाया है कि कोई भी खेल के शीर्ष मंच तक पहुंच सकता है और यह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटी युवा महिलाओं के लिये प्रेरणादायक है। ’’

टिर्की ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हालांकि उन्होंने हॉकी से संन्यास ले लिया है लेकिन वह अब भी राज्य की युवा महिला खिलाड़ियों को प्रेरित करना जारी रखे हैं।

सुनीता लकड़ा ने ओडिशा सरकार का खिलाड़ियों और उनकी कड़ी मेहनत को सम्मानित करने के लिये धन्यवाद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!