लाइव न्यूज़ :

शूटिंग वर्ल्ड कप: आईओसी ने दो कोटा हटाए, 14 ओलंपिक कोटे कायम रहेंगे

By भाषा | Updated: February 22, 2019 14:29 IST

आईओसी ने पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं दिए जाने के बाद दिल्ली निशानेबाजी विश्व कप के सभी 16 ओलंपिक कोटा के बजाय महज दो कोटे को हटाने का फैसला किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं दिए जाने के बाद दिल्ली में आयोजित निशानेबाजी विश्व कप के सभी 16 ओलंपिक कोटा के बजाय महज दो कोटे को हटाने का फैसला किया है।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) अध्यक्ष व्लादिमीर लिसिन ने कल कहा था कि पाकिस्तान के साथ स्थिति को देखते हुए सभी 16 ओलंपिक कोटे हटा लिये जायेंगे, लेकिन आज आईओसी ने अपनी बैठक के बाद कहा कि सिर्फ पुरूषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा से ओलंपिक क्वालीफिकेशन दर्जा हटा लिया गया है। इस स्पर्धा में दो ओलंपिक कोटे प्राप्त किये जा सकते थे।

आईओसी ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद बयान जारी कर कहा, ‘‘आईओसी ने सिर्फ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा से ओलंपिक क्वालीफिकेशन दर्जा हटाया है जिसमें दो पाकिस्तानी निशानेबाजों को भाग लेना था। ’’ 

इसमें कहा गया, ‘‘यह 61 देशों के उन 500 निशानेबाजों के हित में लिया गया है जो अन्य स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं और वे टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये पहले ही भारत में हैं। ’’ 

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने टूर्नामेंट के शुरू होने से एक दिन पहले इस फैसले से राहत की सांस ली है। 

एनआरएआई के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘‘नयी दिल्ली विश्व कप की आयोजन समिति आईएसएसएफ अध्यक्ष व्लादिमीर लिसिन, आईएसएसएफ महासचिव एलेक्जैंडर रैटनर, आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने सुनिश्चित किया कि इस पेचीदा स्थिति में सर्वश्रेष्ठ फैसला लिया जाये। ’’ 

पाकिस्तान ने दो निशानेबाजों जी एम बशीर और खलील अहमद के वीजा के लिये आवेदन किया था जिन्हें नयी दिल्ली में टूर्नामेंट में रैपिड फायर वर्ग में हिस्सा लेना था जो 2020 ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफायर प्रतियोगिता भी है।

टॅग्स :ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम