लाइव न्यूज़ :

पेंग मामले में चीन से टूर्नामेंटों की मेजबानी लेने की डब्ल्यूटीए की चेतावनी के पक्ष में नोवाक

By भाषा | Updated: November 20, 2021 15:55 IST

Open in App

तुरिन, 20 नवंबर (एपी) दुनिया के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने लापता खिलाड़ी पेंग शुआई की जानकारी नहीं मिलने पर  महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की चीन से टूर्नामेंटों की मेजबानी को वापस लेने की धमकी का ‘शत प्रतिशत’ समर्थन किया है।

 टेनिस जगत पिछले कुछ दिनों से चीन की लापता खिलाड़ी पेंग के ठिकाने और कुशलक्षेम के बारे में जानकारी की मांग रहा है।  पेंग चीन के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद गायब है।

डब्ल्यूटीए ने  शुक्रवार को कहा कि अगर यह साबित नहीं हो जाता कि पेंग सुरक्षित हैं तो चीन से टूर्नामेंटों की मेजबानी वापस ली जा सकती है।

डब्ल्यूटीए अध्यक्ष स्टीव सिमोन ने ‘बीबीसी’ से कहा, ‘‘ हम इस मामले में समझौता नहीं कर सकते। यह या तो सही है या गलत है।’’

जोकोविच ने यहां एटीपी फाइनल्स में  ब्रिटेन के कैमरन नॉरी को शिकस्त देने के बाद कहा, ‘‘ यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह काफी डरावना है। मेरा मतलब है, एक व्यक्ति लापता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चीन एक बहुत बड़ा देश है। यह विशेष रूप से डब्ल्यूटीए के लिए  बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहां उनके कई टूर्नामेंट होते हैं। मेरा मतलब है, हमारे लिए यह आवश्यक है कि हम जो भी कार्रवाई कर सकते है उसे करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अभी सुना है कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता, डब्ल्यूटीए चीन के सभी टूर्नामेंटों से हटने को तैयार है । मैं इसका शत प्रतिशत समर्थन करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!