लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन को लेकर बोले नोवाक जोकोविच- टीका लगवाने का बनाया गया दबाव तो ट्रॉफी छोड़ने के लिए तैयार

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 15, 2022 13:53 IST

कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का बड़ा बयान सामने आया है। 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके नोवाक जोकोविच का कहना है कि अगर उनसे विम्बल्डन ओपेन और फ्रेंच ओपेन में खेलने से पहले कोरोना के टीके को लगवाने को कहा गया तो वो दोनों ग्रैंड स्लैम छोड़ने के लिए तैयार हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच एक बार फिर कोरोना के टीके को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैंउनका कहना है कि अगर उन पर टीका लगवाने का दबाव बनाया जाता है तो वो भविष्य में ट्रॉफी छोड़ने के लिए तैयार हैं

लंदन: दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने कोरोना टीकाकरण ना लेने को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वो कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ नहीं हैं। मगर टीका लगवाने के लिए कोई उन्हें मजबूर नहीं कर सकता है। उनका कहना है कि वो वह अपने शरीर के लिए सबसे अच्छा चुनने की स्वतंत्रता नहीं होने के खिलाफ हैं। 

यही नहीं, उनका ये भी कहना है कि अगर उनपर टीका लगवाने का दबाव बनाया जाता है तो वो भविष्य में होने वाले ट्रॉफी छोड़ने के लिए तैयार हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लेने का मौका नहीं मिला था।  

वहीं, बीबीसी न्यूज़ से बात करते हुए 9 बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन और 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके नोवाक जोकोविच ने कहा कि अगर विम्बल्डन ओपेन और फ्रेंच ओपेन में खेलने के लिए कोविड-19 वैक्सीन जरूरी होगी और उनके ऊपर टीका लगवाने का दबाव बनाया जाता है तो वो ये दोनों ग्रैंड स्लैम छोड़ने के लिए तैयार हैं। 

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो बच्चे होते तो शायद टीका ले चुके होते। मगर जोकोविच ने हमेशा ही इस बात का समर्थन किया है कि हर व्यक्ति के पास ये आजादी होनी चाहिए कि वो क्या अपने शरीर के अंदर लगवाना चाहता है। बताते चलें कि इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से शुरू हुआ था, लेकिन नोवाक जोकोविच इसका हिस्सा नहीं बन पाए थे क्योंकि उन्होंने कोरोना के टीके को लगवाने से मना कर दिया है। 

टॅग्स :नोवाक जोकोविचकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!