लाइव न्यूज़ :

नीस दूसरे स्थान पर, रद्द मैच में पाएट पर लगी बोतल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 12:47 IST

Open in App

पेरिस, 22 नवंबर (एपी) अमिनी गोइरी के दो गोल की मदद से नीस ने क्लेरमोंट को 2-1 से हराकर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया लेकिन वह शीर्ष पर काबिज पेरिस सेंट जर्मेन से अभी 11 अंक पीछे है।

लीग में हालांकि दर्शकों का व्यवधान फिर से सुर्खियों में रहा। लियोन और मार्सेली के बीच मैच इस कारण से रद्द करना पड़ा।

खेल के पांचवें मिनट में जब स्कोर 0-0 से बराबर था तब मार्सेली के मिडफील्डर दिमित्री पाएट कार्नर किक लेने के लिये गये लेकिन दर्शकों ने उन पर बोतलें फेंकी। एक बोतल उनके सिर पर लगी जिससे वह नीचे गिर गये और उन्हें उपचार लेना पड़ा।

रेफरी ने खेल रोककर खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने के लिये कहा। लगभग 75 मिनट बाद घोषणा की गयी कि खेल फिर से शुरू होगा लेकिन मार्सेली के खिलाड़ी मैदान पर नहीं लौटे जिसके बाद मैच रद्द घोषित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!