लाइव न्यूज़ :

नीस ने बोरडोक्स को हराया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 10:24 IST

Open in App

पेरिस, 29 अगस्त (एपी) पेरिस सेंट जर्मेन की ओर से लियोनल मेस्सी के बहुप्रतीक्षित पदार्पण के इंतजार के बीच नीस ने फ्रांस फुटबॉल लीग में शनिवार को बोरडोक्स को 4-0 से हराया।एमिने गोइरी (32वें और 42वें मिनट) ने नीस की ओर से दो गोल दागे जबकि जस्टिन क्लुवर्ट (सातवें मिनट) और केफरेन थुराम (85वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।नीस की टीम अब तक लीग में अजेय है लेकिन टीम की हौसलाअफजाई के लिए शनिवार को दर्शक स्टेडियम में मौजूद नहीं थे क्योंकि मार्सिले के खिलाफ टीम के पिछले लीग मैच में प्रशंसकों की हिंसा के बाद स्टेडियम में दर्शकों के आने पर प्रतिबंध था।मार्सिल ने भी चिर प्रतिद्वंद्वी सेंट एटिने को 3-1 से हराया।इस बीच लियोनल मेस्सी रविवार को रीम्स के खिलाफ पेरिस सेंट जर्मेन की ओर से पदार्पण कर सकते हैं।पेरिस सेंट जर्मेन की टीम रविवार को ही शुरुआती एकादश की घोषणा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!