लाइव न्यूज़ :

भारत में जल्द शुरू होगी नई वॉलीबॉल लीग पीवीएल

By भाषा | Updated: September 15, 2021 17:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 सितंबर भारत में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने की कवायद के तहत जल्द ही देश में छह टीमों का फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट प्रीमियर वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) शुरू किया जाएगा।

एनबीए जैसी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय लीग की तर्ज पर इस टूर्नामेंट का संचालन होगा जिसमें फ्रेंचाइजी मालिक भी लीग के आयोजन में हितधारक होंगे।

पीवीएल के पहले टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी जिनके नाम कालीकट हीरोज, कोच्चि ब्ल्यू स्पाइकर्स, अहमदाबाद डिफेंडर्स, हैदराबाद ब्लैक हॉक्स, चेन्नई ब्लिट्ज और बेंगलुरू तारपीडोज हैं।

इस लीग का सोनी पिक्चर्स नेटवर्क पर प्रसारण होगा और इसके विपणन के विशेष अधिकार बेसलाइन वेंचर्स के पास होंगे जो देश में खेल मार्केटिंग की प्रमुख कंपनी है।

फंतासी लीग कंपनी ए23 ने टूर्नामेंट के प्रायोजक के रूप में कई साल का करार किया है।

आयोजकों के बयान के अनुसार जल्द ही नीलामी की तारीख और आगामी सत्र के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!