लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा होंगे एशियन गेम्स 2018 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वज वाहक

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 10, 2018 12:48 IST

Neeraj Chopra: स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स 2018 के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वज वाहक होंगे

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) नीरज चोपड़ा 18 अगस्त से इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स 2018 के लिए भारतीय दल का ध्वज वाहक चुना गया है। 20 वर्षीय नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में भारत के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी हैं।  नीरज अंडर-20 वर्ल्ड चैंपयनशिप और और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 

वह अब तक वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप, साउथ एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। चोपड़ा को इन एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

हरियाणा के चोपड़ा ने 2016 के साउथ एशियन गेम्स में 82.33 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। नीरज ने उसी साल अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 86.48 मीटर की दूरी तक भाला फेंकते हुए जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा। हालांकि इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के बावजूद वह 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने से चूक गए।

लेकिन 2017 के एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 85.23 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड मेडल जीता।  नीरज ने इस साल अप्रैल में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड 86.47 मीटर की दूरी तक भाला फेंकते हुए गोल्ड मेडल जीता और ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने। 

नीरज ने इस साल मई में दोहा डायमंड लीग में 87.43 मीटर की दूरी तक भाला फेंकते हुए एक बार फिर से राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाएशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!