लाइव न्यूज़ :

मार्च 2022 तक राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट होंगे चयन ट्रायल : बीएआई

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने सोमवार को कहा कि अगले साल मार्च तक होने वाले सभी राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भागीदारी के लिये चयन ट्रायल होंगे ।

खेल की शीर्ष ईकाई ने यह भी कहा कि आगामी सीनियर और जूनियर टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों की भागीदारी अनिवार्य है और सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की हर छह महीने में समीक्षा की जायेगी ।

कोरोना काल में 20 महीने के ब्रेक के बाद घरेलू बैडमिंटन सत्र दिसंबर में दो अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंटों के जरिये शुरू हो रहा है ।

दो सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट चेन्नई और हैदराबाद में खेले जायेंगे जिसके बाद अंडर 15, अंडर 17 और अंडर 19 टूर्नामेंट अगले साल जनवरी में पंचकूला में होंगे । तीसरा सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट छत्तीसगढ में मार्च 2022 में होगा।

बीएआई महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि एलीट स्तर के खिलाड़ियों के लिये कुछ छूट रहेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने पहले भी शीर्ष खिलाड़ियों को छूट दी है और इस बार भी देंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कोरोना महामारी के कारण घरेलू बैडमिंटन 20 महीने तक नहीं हो सका । राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर ही चयन मौजूदा हालात में सही नहीं है । हम पारदर्शी टूर्नामेंट और ट्रायल के जरिये खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस के स्तर की हर छह महीने में समीक्षा करना चाहते हैं ताकि तरोताजा और योग्य प्रतिभाओं को शिविर और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में जगह मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!