लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय स्तर की युवा निशानेबाज ने फांसी लगाई

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली/हावड़ा, 16 दिसंबर राष्ट्रीय स्तर की युवा निशानेबाज कोनिका लायक बाली में अपने हॉस्टल में फांसी से लटकी पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हावड़ा पुलिस के सूत्रों के अनुसार कोनिका के पास से आत्महत्या से जुड़ा नोट मिला है जिसमें उन्होंने यह कदम उठाने के लिए ‘अवसाद’ को जिम्मेदार ठहराया है। यह घटना बुधवार को हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मौका नहीं मिलने के कारण वह अवसाद में थी, उसने यह बात नोट में लिखी है।’’

छब्बीस साल की कोनिका की फरवरी में शादी होनी थी। हाल के समय में निशानेबाजी जगत में यह इस तरह का चौथा मामला है।

राज्य स्तर पर कुछ पदक जीतने वाली यह निशानेबाज कोलकाता में ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता जॉयदीप करमाकर के साथ ट्रेनिंग कर रही थी।

पुलिस ने झारखंड के धनबाद की रहने वाली इस निशानेबाज की मौत की जांच शुरू कर दी है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) को इस स्तब्ध करने वाली घटना की जानकारी है।

कोनिका ने झारखंड राज्य राइफल चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीता था।

इस साल की शुरुआत में अभिनेता सोनू सूद ने उनकी परेशानियों के बारे में पता लगने के बाद उन्हें जर्मनी में बनी राइफल तोहफे में दी थी।

पता चला है कि उनके परिवार के सदस्य कोलकाता पहुंच गए हैं।

निशानेबाजी समुदाय में हाल के महीनों में यह कथित तौर पर आत्महत्या का चौथा मामला है जिससे गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

हाल में युवा पिस्टल निशानेबाज खुशप्रीत कौर संधू ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कम स्कोर बनाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। खुशप्रीत ने लीमा में पिछली विश्व चैंपियनशिप में जूनियर भारतीय टीम की ओर से पदार्पण किया था।

इससे पहले दो अन्य निशानेबाजों हुनरदीप सिंह सोहल और नमनवीर सिंह बरार ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!