लाइव न्यूज़ :

नैपोली की पहली हार, इंटर मिलान ने खिताब की उम्मीदें जीवंत की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 09:59 IST

Open in App

मिलान, 22 नवंबर (एपी) इंटर मिलान ने शीर्ष पर चल रहे नैपोली को इस सत्र की पहली हार का स्वाद चखाकर इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को जीवंत कर दिया।

मौजूदा चैंपियन इंटर ने यह मैच 3-2 से जीता। इससे 13वें दौर के बाद इंटर और नैपोली के बीच केवल चार अंक का अंतर रह गया है। एसी मिलान के भी नैपोली के समान 32 अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर में दूसरे नंबर पर है। इंटर इस जीत से 28 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

नैपोली ने पियोत्रे जेलेन्सकी के 17वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन हाकेन चालहोनुलु ने 25वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके इंटर को बराबरी दिला दी।

इसके बाद इवान पेरिसिच ने 44वें और लॉटैरो मार्टिनेज ने 61वें मिनट में गोल करके इंटर को 3-1 से आगे कर दिया। ड्राइस मर्टन्स ने 78वें मिनट में नैपोली की तरफ से दूसरा गोल किया। यह उनका नैपोली के लिये 137वां गोल है जो कि क्लब रिकार्ड है। वह हालांकि इंजुरी टाइम में बराबरी का गोल करने से चूक गये।

एक अन्य मैच में 18 वर्षीय फेलिक्स अफेना ग्यान के दो गोल की मदद से रोमा ने जेनोवा को 2-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!