लाइव न्यूज़ :

नागल भी फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा में जगह बनाने में नाकाम

By भाषा | Updated: May 27, 2021 10:35 IST

Open in App

पेरिस, 27 मई भारत के शीर्ष खिलाड़ी सुमित नागल भी फ्रेंच ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में सीधे सेटों में हार के कारण इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में जगह नहीं बना पाये।

हरियाणा के ​इस युवा खिलाड़ी को क्ले कोर्ट के इस प्रमुख टूर्नामेंट के क्वालीफाईंग मुकाबले में कल रात चिली के अलेजांद्रो ताबिलो से 3—6, 3—6 से हार का सामना करना पड़ा।

यह मुकाबला डेढ़ घंटे तक चला जिसमें नागल ने विश्व रैंकिंग में अपने से 23 पायदान नीचे 146वें स्थान पर काबिज ताबिलो की दो बार सर्विस तोड़ी लेकिन इस बीच उन्होंने पांच बार अपनी सर्विस भी गंवायी।

इस 23 वर्षीय खिलाड़ी की हार के साथ ही भारत का क्वालीफायर्स में अभियान भी समाप्त हो गया।

रामकुमार रामनाथन, प्रजनेश गुणेश्वरन और अंकिता रैना पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे।

रोहन बोपन्ना और दिविज शरण अब फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल के मुख्य ड्रा में भारत का प्रति​निधित्व करेंगे। इन दोनों के लिये यहां अच्छा प्रदर्शन करके रैंकिंग अंक हासिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि 10 जून तक की आधिकारिक रैंकिंग से यह तय होगा कि कौन सा खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक में भाग लेगा।

सानिया मिर्जा ने टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने का फैसला किया है क्योंकि वह विंबलडन चैंपियनशिप में प्रवेश के लिये अपनी 'विशेष रैंकिंग' का उपयोग करना चाहती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!