लाइव न्यूज़ :

मुंबई की बंगाल पर रोमांचक जीत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:01 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह नवंबर मुंबई ने तेज गेंदबाज मोहित अवस्थी (25 रन देकर तीन) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से अपने छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में शनिवार को यहां बंगाल को 10 रन से हराया।

बंगाल को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे लेकिन अवस्थी ने दो विकेट लेकर अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम को दूसरी जीत दिलायी।

मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 131 रन बनाये। इसके जवाब में बंगाल आठ विकेट पर 121 रन ही बना पाया। अवस्थी के अलावा तुषार देशपांडे और सिद्धेष लाड ने दो-दो विकेट लिये।

ग्रुप बी के एक अन्य मैच में कर्नाटक ने सेना को 33 रन से हराया। कर्नाटक ने मनीष पांडे के 51 रन की मदद से छह विकेट पर 142 रन बनाये। सेना की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 109 रन ही बना पायी। वी विजयकुमार ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये।

इस बीच क्रुणाल पंड्या (15 रन देकर चार विकेट) और लुकमान मेरिवाला (29 रन देकर तीन) की शानदार गेंदबाजी से बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को छह विकेट से हराया। छत्तीसगढ़ की टीम 19 ओवर में 94 रन पर आउट हो गयी। बड़ौदा ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!