लाइव न्यूज़ :

कोंटावीट को हराकर मुगुरुजा ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब जीता

By भाषा | Updated: November 18, 2021 11:22 IST

Open in App

गुआडालाजारा (मैक्सिको), 18 नवंबर (एपी) स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा ने फाइनल में एनेट कोंटावीट को सीधे सेटों में हराकर बुधवार को यहां डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

स्पेन की 28 साल की मुगुरुजा ने एस्टोनिया की कोंटावीट को 6-3, 7-5 से हराकर अपने करियर में पहली बार इस सत्रांत टूर्नामेंट का खिताब जीता।

मैक्सिको को अपने घर की तरह बताने वाली मुगुरुजा ने इस देश में खेलते हुए 14 मुकाबले जीते हैं जबकि दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

मैक्सिको के मोंटेरी में 2018 और 2019 में लगातार दो खिताब जीतने वाली मुगुरुजा महिलाओं का सत्रांत टूर्नामेंट जीतने वाली स्पेन की पहली खिलाड़ी हैं।

इससे पहले स्पेन की अरांत्जा सांचेज विकारियो दो बार उप विजेता रह चुकी हैं।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2014 में सेरेना विलियम्स के बाद इस टूर्नामेंट को जीतने वाली सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी हैं। डब्ल्यूटीए फाइनल्स 2015 में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली मुगुरुजा सत्र का अंत दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी के रूप में करेंगी जो 2017 के बाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

हार के बावजूद कोंटावीट के साल का अंत दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी के रूप में करने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!