लाइव न्यूज़ :

कोंटावीट को हराकर मुगुरुजा डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: November 15, 2021 10:06 IST

Open in App

गुआडालाजारा (मैक्सिको), 15 नवंबर (एपी) गर्बाइन मुगुरुजा ने एनेट कोंटावीट का 12 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान थामकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मुगुरुजा ने कोंटावीट को 6-4, 6-4 से हराया। वह 2015 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खेलेंगी।

मुगुरुजा की जीत से विंबलडन की फाइनलिस्ट कारोलिना पिलिसकोवा अंतिम चार में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गयी। कोंटावीट पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी थी।

डब्ल्यूटीए फाइनल्स राउंड रोबिन प्रारूप में खेला जाता है जिसमें प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं। सेमीफाइनल मंगलवार और फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे।

इससे पहले पिलिसकोवा ने बारबोरा क्रेजिसकोवा को 0-6, 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी थी लेकिन मुगुरुजा की जीत से वह बाहर हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!