लाइव न्यूज़ :

शुआई के साथ आईओसी के इंटरव्यू के बाद अब और उठने लगे सवाल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 17:33 IST

Open in App

बीजिंग, 22 नवंबर (एपी) लगभग तीन सप्ताह से दुनिया की नजरों से दूर चीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक के साथ एक वीडियो कॉल में नजर आयी हैं।

 आईओसी और चीनी सरकार चाहती है कि इसके साथ ही पेंग के लापता होने के विवाद का अंत हो जाये जो दो नवंबर से जारी है। पेंग ने पूर्व उप प्रधानमंत्री झांग गाओली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

आईओसी और चीन इस विवाद को खत्म करना चाहते है लेकिन बाक के द्वारा किये गए इस साक्षात्कार से काफी कम जानकारी निकल कर सामने आयी और  पेंग के आरोपों से संबंधित सवाल भी नहीं पूछे गये।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) के अध्यक्ष और सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) स्टीव साइमन के इस साक्षात्कार से संतुष्ट होने की संभावना नहीं के बराबर है। वह इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। उन्होंने इस मामले में सही कदम नहीं उठाने पर देश से सभी शीर्ष स्तरीय डब्ल्यूटीए आयोजनों को वापस लेने की धमकी दी है।

रविवार को आईओसी की ओर से वीडियो जारी होने के बाद डब्ल्यूटीए ने एक बार फिर से साइमन की बातों को दोहराते हुए कहा कि इस मामले की ‘बिना सेंसरशिप के’ पूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिये।

आईओसी के अनुसार, पेंग ने बाक के साथ 30 मिनट तक बातचीत की और उसने एक बयान में कहा कि वह ‘ बीजिंग स्थित अपने घर में सुरक्षित और अच्छी तरह से है, लेकिन इस समय अपनी निजता का सम्मान चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!